मध्य प्रदेश
रामकृष्ण सेन जिला अध्यक्ष नियुक्त, स्वागत कर बधाई दी
सिलवानी । केश शिल्पी बोर्ड कार्यालय भोपाल में आयोजित एक विशेष बैठक में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन के द्वारा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सेन की अनुशंसा पर रामकृष्ण सेन सिलवानी को जिला रायसेन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रामकृष्ण सेन को जिले का अध्यक्ष बनाए जाने पर सिलवानी सेन समाज पूर्व अध्यक्ष संजू सेन, उपाध्यक्ष गब्बर सिंह सेन, मामा भोपाली, अमित सेन, मनोज सेन, संरक्षक खुमान सिंह सेन, लक्ष्मीनारायण सेन, आकाश सेन, रवि सेन, सीताराम सेन शिक्षक, महेश सेन, धर्मेश सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेशकुमार सेन सहित समस्त सेन बंधुओ ने शुभकामनाएं दी हैं। एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति नवीन नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया है।



