रायसेन में 25 तथा सिलवानी में 30 जुलाई को होगा “उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047“ समारोह

रायसेन । भारत सरकार विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार 25 से 30 जुलाई 2022 के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047श्श् समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिला मुख्यालय रायसेन स्थित वन परिसर में 25 जुलाई को तथा सिलवानी में जनपद पंचायत भवन में 30 जुलाई को उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री, जन-प्रतिनिध एवं कंपनी के अधिकारी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047श्श् समारोह में भारत सरकार विद्युत मंत्रालय द्वारा सेन्ट्रल पॉवर सेक्टर इंटरप्राईजेज (CPSE’s) जैसे एनटीपीसी, आरईसी, पीजीसीआईएल, पीएफसी जैसे कम्पनियों एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के साथ समन्वय कर ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों, योजनाओं आदि के प्रदर्शन बैनर, पोस्टर, आडियो विजुअल, नुक्कड़ नाटक आदि जिला प्रशासन के माध्यम से समारोह में प्रदर्शित किए जाएंगे। देशभर में करीब 773 जिलों में लगभग 1546 स्थानों पर उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य ऊर्जा 2047 समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन के माध्यम से देशभर के लगभग 100 स्थानों से जुड़ेंगे तथा लाभार्थियों से संवाद करेंगे।



