खेलमध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान खिलाड़ी सम्मानित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रतिदिन पंचायत में पहुंच रही है और सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए विभिन्न योजनाओं के हित लाभ से यात्रा के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है इसी क्रम में जब विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत चंदोरिया पहुंची तो वहां कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी रिमझिम कुशवाहा पुत्री प्रकाश कुशवाहा, हर्षिता कुशवाहा, पिंकी कुशवाहा द्वारा तहसील का नाम रोशन करने पर एसडीएम सौरभ मिश्रा, जनपद सीईओ आशीष जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी समेत अन्य उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए सम्मान किया जाकर शील्डें प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button