शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित

स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, कंम्पयूटर ऑपरेटर कृष्णा लोधी बने विजेता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी । उपस्थित स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया । प्रतियोगिता में महाविद्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्णा लोधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर विजेता का खिताब अपने नाम किया ।
विजेता कृष्णा लोधी को महाविद्यालय की ओर से 1000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे, सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिलाषा चौरसिया, डॉ. दीपिका जैन, डॉ. आशीष पांडेय, डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. नीमा सिंह, डॉ. सोनम साहू, डॉ. रूबी शर्मा, डॉ. अरुणा दास, मो. रहवर रजा मंसूरी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्णा लोधी सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



