मध्य प्रदेश

उमरियापान पंचायत में मुख्यमंत्री लाड़ली आवास योजना के 1770 फार्म भरे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कटनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान में मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री लाड़ली आवास योजना एवं उज्जवला लाड़ली योजना के फॉर्म ग्राम पंचायत भवन में भरे जा रहे हैं । लाड़ली बहनों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसलिए लाड़ली बहनां आवास योजना के पंचायत में आनलाईन आवेदन, उज्ज्वला योजना एवं विकलांगों के लिए तीन काउंटर लगाकार फॉर्म भरे जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सरपंच अटल ब्यौहार ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रहीं जनहितैषी लाड़ली बहनां योजना में किसी प्रकार असुविधा ना हो इसलिए पंचायत भवन में तीन काउंटर लगाये गए हैं ताकि लाड़ली बहनों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। सचिव सतीश गौतम ने बताया कि लाड़ली बहनां आवास योजना के 1770 फार्म अभी तक भरे जा चुके हैं उज्जवला गैस के 130 फार्म भरे गये हैं। लाड़ली बहनों ने पंचायत द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की। लाड़लियों ने यह भी कहा कि पहुंचते ही हमारे कार्य तत्काल हों जाते हैं। सरपंच अटल ब्यौहार, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, पंच भल्लू पटेल आदि पंचायत कर्मचारियों के द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button