मध्य प्रदेशराजनीति

18 सालों में याद आया शिवराज को लाडली बहना : राहुल भैया

कैटवॉक कर शिवराज ने नाचने गाने वालों को फेल किया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का विलायत कला पहुंचने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में भव्य स्वागत हुआ। युवक कांग्रेस के महामंत्री इसराइल भाई एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम एवं कमलेश पांडे के साथ हजारों की तादाद में युवक कांग्रेस के साथी उन्हें फूल माला से स्वागत किया ।
विलायत कला में तीन जगह विशाल पंडाल लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया बड़वारा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कैट वाक करके नाचने गाने वालों को भी फेल कर रहे है उन्हें गरीब जनता का कोई ख्याल नहीं है जब उनके नेता अमित शाह ने बताया कि तुम्हारी सर्वे रिपोर्ट खराब है और तुम बुरी तरह हार रहे हो तो रात भर नींद नहीं आई शिवराज सिंह उन्होंने विचार किया कि मध्य प्रदेश की चुनी हुई कांग्रेस की सरकार को पैसे के दम पर “महाराज” के साथ विधायक खरीद कर मैंने सरकार बनाई है तो अब आगे क्या करें, तब उनके विचार आया की क्यों बहनों को अब हजार रुपए में चुनाव तक खरीद ले और फिर 5 साल उनको उन्हें हाल में छोड़ देंगे ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कटनी जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर बोला उन्होंने कहा कि गांव में पुलिस अधिकारी भाजपा के राज्य में गरीब जनता पर रौब दिखाते हैं ग्राम पंचायत से लेकर जनपद और बिजली विभाग में भारी भ्रष्टाचार है गरीबों को भारी भरकम बिजली बिल आ रहे हैं भाजपा नेता मालामाल और गरीब जनता बेहाल
बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के राज्य में बड़वारा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है हर जगह विकास कार्य में आएंगे लग रहे हैं ।
इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रदेश महामंत्री रमेश चौधरी, कटनी जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खंमपरिया, मनु दीक्षित, नीरज सिंह बघेल, जिला संगठन मंत्री ध्रुव प्रताप सिंह गोलू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गया प्रसाद विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता विराट पांडे, महामंत्री सिद्धार्थ दीक्षित, शैलेंद्र पौराणिक, स्वतंत्र चौरसिया, डॉ राजेश सिंह चौहान, नारायण दत्त तिवारी, सुनील सिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य अजय गोटिया, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह आदि सहित सैकड़ो कांग्रेसियों उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button