गड्ढों में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, हादसा टला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । नोहटा थाना क्षेत्र के दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे नोहटा सेतु के समीप भीषण सड़क हादसा सामने आया है जिसमें गड्ढों में आनंदित होकर एक 10 चक्का ट्रक पलट गया है हादसे में ट्रक के अंदर फंसे चालक परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाने से प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी आरक्षक कुलदीप सोनी ट्रक में फंसे चालक परिचालक को निकालने पुलिस टीम ने रेस्क्यू किया और चालक परिचालक को सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली है बता दें कटनी से सागर जा रहा 10 चक्का ट्रक नोहटा सेतु के पास खतरनाक गड्ढों में अनियंत्रित होकर पलट गया है खतरनाक जानलेवा गड्ढे हैं जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहे है बावजूद इसके प्रशासन के द्वारा स्टेट हाईवे के गड्ढों का सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है।



