
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर में सोमवार 8 अप्रैल को दोपहर में अचानक पानी गिरने के साथ ओले बरसने से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है , अचानक पानी गिरने से लोग अपने खेत खलिहानों में रखे हुए गेहूं व अन्य फसलों को सुरक्षित नहीं कर पाए और वह पानी में भीग गई इसी प्रकार यहां के बेयर हाउसो में हो रही गेहूं की खरीदी के समय खुले में पड़ा गेहूं अचानक पानी गिरने से भीग गया तेज पानी गिरने से लोगों के कामकाज पर बुरा असर पड़ा है वहीं ईट भट्टा मे तैयार कच्चे खपड़े, कबेलु ईट इत्यादि तहस नहस हो गए, पानी के साथ करीब पद्रह मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे।



