मध्य प्रदेश

देवनगर में हो रहा घटिया नाले का निर्माण महिला सरपंच सहित उनके चहेते नाले के लिए निर्माण हुए ₹10 लाख रुपये हजम करने के मूड में

व्यापारियों और नागरिकों ने उठाई जांच की मांग
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले में निकाली जा रही विकास यात्राओं के दौरान घटिया भवन नालों पुलों के निर्माण की पोल खुलती नजर आ रही है।पेश है इसकी ताजा बानगी।जनपद पंचायत गैरतगंज के कस्बा देवनगर में ग्राम पंचायत द्वारा मंजूर हुए नाले के निर्माण में 10 लाख रुपए का बजट महिला सरपंच सहित उनके चहेते हड़प करने ने के मूड में हैं ।देवनगर में हो रहे नाले के निर्माण को लेकर व्यापारियों और नागरिकों ने सवाल खड़े किए हैं ।उनका कहना है कि नाले का निर्माण घटिया तरीके से कराया जा रहा है ।इसमें लोहे से लेकर रेत और सीमेंट घटिया स्तर की डाली जा रही है ।जिससे उसकी क्षमता कुछ सालों में ही बेकार हो जाएगी। इस मामले की शिकायत जब जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों से घटिया नाले के निर्माण की शिकायत की तो महिला सरपंच के रिश्तेदार और चाहे थे उनसे विवाद करने लगे ।यहां नाले निर्माण की मॉनिटरिंग करने आए जनपद पंचायत गैरतगंके सब इंजीनियर मंदोरिया से भी उन्होंने विवाद किया तो सब इंजीनियर काम छोड़कर चला गया है। देवनगर की महिला सरपंच सहित जिला पंचायत वार्ड 5 के महिला सदस्य के पतिदेव और सरपंच के रिश्तेदार मिलजुल कर घटिया नाले का निर्माण करवा रहे हैं ताकि राशि हजम कर सकें यह लोग सांची विधानसभा क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री के करीबी बताए जाते हैं वह दबंगई दिखाते हुए कहते हैं कि चले जाओ जहां से हमारी कहीं भी शिकायत कर दो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
नाली में लोहा और छह सूत की बजाय 6 सूत का लगवा रहे….
व्यापारी अज्जू महाराज संतोष पटेल मूरत सिंह ने बताया कि सरपंच द्वारा निर्माण कराया जा रहे 10 लाख रुपए कीमत का नाला निर्माण घटिया तरीके से बनाया जा रहा है । रिटायर एसडीओ दिलीप सिंह का कहना है कि टीएस के मुताबिक नाले का निर्माण नहीं कराया जा रहा है ।महिला सरपंच प्रतिनिधि सहित जिपं सदस्य वार्ड 5 के एक नेता और सरपंच चहेते नाले में लोहे की छड़ 8 एमएम की बजाय 6 एमएम की लगाई जा रही है ।नाले के कॉलम में तीन सरियों की वजह 2 सरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है ।जिससे देवनगर का यह नाला एक दो साल में ही धराशाई हो जाएगा। नागरिकों और व्यापारियों ने जिला पंचायत सीईओ रायसेन सहित कलेक्टर अरविंद दुबे से नाले निर्माण की जांच की मांग की है। साथी ही जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में इस नाले का निर्माण कराए जाने की अभिलंब मांग की है ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वरना हम लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे ।नागरिकों का कहना है कि नाले के निर्माण में बजाय नर्मदा नदी की रेत की बजाय लोकल बजरी रेत और घटिया सीमेंट लोहे का इस्तेमाल कराया जा रहा है ।जिससे नाले की टिकाऊ क्षमता प्रभावित होने से कोई इनकार नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button