छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर उमरियापान में कांग्रेस की बैठक संपन्न

शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों को लेकर 19 सितंबर को इंदौर में जुटेंगे युवा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ‘युवा शक्ति देश की शक्ति’ के संदेश के साथ शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को उमरियापान के झंडा चौक स्थित गागा होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई । बैठक में ढीमरखेड़ा और उमरियापान क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 19 सितंबर को इंदौर में शाम 5 बजे आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में क्षेत्र से अधिक से अधिक युवा छात्र-छात्राओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा । कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवार तैयारियों, युवाओं से संपर्क और उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गई ।
बैठक में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और उनके शिक्षा, रोजगार तथा बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना जरूरी है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि क्षेत्र के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं और युवाओं से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि युवाओं की आवाज को व्यापक स्तर पर मजबूती मिल सके ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार और भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल हैं । ऐसे मुद्दों पर युवाओं की सहभागिता के साथ संवाद और जनजागरूकता आवश्यक है । इसी उद्देश्य को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
बैठक में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में व्यापक संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया । कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव-गांव और क्षेत्र के युवाओं तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाकर उन्हें इंदौर पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा । बैठक में ‘शिक्षा • रोजगार • भविष्य—छात्रों की आवाज कांग्रेस के साथ’ के संदेश के साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई ।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को मंच प्रदान करने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं । बैठक के दौरान संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा अधिक से अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया ।
बैठक में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा, रंजीत सिंह ठाकुर, वंशरूप चौरसिया, जमुना प्रसाद तिवारी, राजू पाठक, स्वतंत्र चौरसिया, सुनील पटेल, सुखदेव चौरसिया, मिकी चौरसिया, नमन चौरसिया, सुजीत बाजपेई, मंकू चौरसिया, मनोज दम्मी चौरसिया, कुलदीप तिवारी, अन्नू चौरसिया, सुशील मिश्रा, सोनू बर्मन, लकी चौरसिया, शंकर बर्मन सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



