मध्य प्रदेश

जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रतिवर्षानुसार आषाढ़ शुल्क पक्ष द्वितिया को श्री जगन्नाथ स्वामी अपने भाई श्री बलदाऊ जी और बहन सुभद्रा जी के साथ जगत कल्याणार्थ नन्दीघोष, तालध्वज व दर्पदलन नाम के रथों पर विराजमान होकर जनजन तक स्वयं पहुँचते है। इस पुनीत अवसर पर धार्मिक सेवा संघ के तत्वाधान में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का शुभारंभ जगदीश मन्दिर से 20 जून मंगलवार को प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होने जा रहा है। जिसमें अश्वारोही दल, ध्वजाओं, पताकाओं के साथ भक्तो की टोली जय बलदाऊ, जय सुभद्रा जय जय जय के जयघोष के साथ जगन्नाथ स्वामी की अगवानी करेगी। रथ यात्रा मंगलवार को सुबह 9 बजे से दिव्य संकीर्तन व मंत्रोचार के साथ नगर का भ्रमण करते हुए जगदीश मंदिर माला पाठक से राजपूत मोहल्ला, किला, बजरिया कबीट चौराहा गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड सागर रोड नया बस स्टैंड से होता हुई रामनगर दशहरा मैदान पहुंचेगी व रात्रि विश्राम कर 21 जून बुधवार को दोपहर 2 बजे यात्रा पुनः अपने धाम जगदीश मंदिर मालाफाटक पहुंचेगी। रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ का भात जगत पसारे हाथ का वितरण भी किया जाएगा।
जानकारों ने बताया कि रथ के ऊपर भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन कर मनुष्य पुनर्जन्म के बन्धन से मुक्त हो जाता है ।
क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत नगर पालिका अध्यक्ष संजीव लोधी, धार्मिक सेवा संघ के अध्यक्ष अजय जाट, सचिव राजकुमार दुबे कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा समेत सदस्यों ने जगदीश मंदिर माला फाटक पहुंचकर पूजा अर्चना की औरत यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया उक्त सभी ने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से रथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button