मध्य प्रदेश
जनपद स्तरीय आवास गृह प्रवेश राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस सम्मेलन
जनपद अध्यक्ष आभा राय 16936 हितग्राहियों मिल चुका है लाभ
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम ग्राम पंचायत माला मानगड़ में किया गया. जिसने जनपद अध्यक्ष आभा विनोद राय, जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल, पीएम आवास अधिकारी विकास मिश्रा, निरपत सिंह सचिव, राम कुमार खरे, दौलत राय,भगवत यादव, मुकेश असाटी, शिवम राय,क्रेश यादव, उमेश परधान एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे.जनपद पंचायत जबेरा का आवास प्लस में दमोह ज़िले में सबसे ज़्यादा टारगेट है। जिसका 80% काम समाप्त हो गया है एवं हितग्राहियों को लाभ मिल चुका है. जनपद पंचायत जबेरा में आज कुल 2662 प्रधानमंत्री आवास का ग्रह प्रवेश सोमवार आभा विनोद राय के सानिध्य में हुआ.जनपद पंचायत जबेरा में अब तक कुल 16936 हितग्राहियों को लाभ मिल चुका है।



