धार्मिक
शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन नगर में भव्य निकली भगवान जखीरा सरकार की पालकी यात्रा

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। शरद पूर्णिमा पर्व पर भगवान जखीरा सरकार की भव्य पालकी यात्रा संपूर्ण नगर में निकाली गई। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पालकी को अपने कंधे पर रखते हुए पुण्य लाभ कमाया। इसके अलावा भगवान जखीरा सरकार के विमान को अपने घरों के बाहर साज सज्जा करते हुए महिलाओं के द्वारा आरती उतारी गई। भक्तों के द्वारा खीर, मिठाई का भोग अर्पित किया गया। बताया गया है कि परंपरागत तरीके के साथ प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के मौके पर भगवान जखीरा सरकार की पालकी यात्रा संपूर्ण नगर में निकली जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान की पालकी के नीचे से गुजरने पर लोगों की कई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


