पीएससी में दिव्या चौरसिया का चयन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के स्व. मनोहर चौरसिया की सुपुत्री. दिव्या ने सहायक प्राध्यापक के रूप म.प्र. लोकसेवा आयोग की परीक्षा प्रथम प्रयास में चयन होकर सफलता प्राप्त की!
कढ़ी मेहनत पढाई, माता, पिता के असमय निधन के बाद संयुक्त परिवार की प्रेरणा व बड़े पिता फूलसिंह चौरसिया शिक्षक का सानिध्य लगातार मिलने और अपनी लगन से सहाएक प्राध्यापक बन गई।
सरस्वती शिशु मंदिर में प्रारम्भिक पढ़ाई के साथ सरोजनी नायड कालेज भोपाल में द्वितीय टापर रही, नीट, एसआईटी, व पीएससी में प्रथम प्रयास में पाई सफलता ।
इस अवसर पर परिवार से जुड़े डॉ. जेपी पटेल, डॉ नीलेश चौरसिया, डा. मेहताब पटेल, बद्रीविशाल गुता एडव्होकेट, विद्यानंद शर्मा, सलीम खान मास्साब, कैलाश समैया, सईद नादां एडवोकेट, सतोंष जैन ज्वेलर्स , ओ.पी श्रीवास्तव, शिरीष जैन, रामेश्वर वैध, दीपक कटारे, सीएस सोलंकी, सुनील रजक , विनय जैन खड़िया,केएल नामदेव , नंदकिशोर नेमा, आदि ने बधाई दी है।



