मध्य प्रदेशराजनीति

जिला कांग्रेस सेवादल की हुई बैठक

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं जिला कांग्रेस सेवादल प्रभारी खेमराज दुबे ने कहा कि पूरे प्रदेश समेत जिले में ब्लाक ब्लाक कैम्प लगाकर अनुशासित तरीके से कांग्रेस पार्टी की नीति से अवगत कराना है कि किस तरह भाजपा योजनाओं में आमजन से छलावा कर रही है। विधायक अजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमी से दुगना लेकर कुछ अंश हमे दे देती है बजट में गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाये और लाड़ली बहना को 1000 देने की बात कह दी वाह री चतुराई। जिला शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि युवाओं के लिये रोजगार की बात करो अथवा किसानों की इन मुद्दो पर बोलने से कतराते है भाजपाई। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र राजपूत, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, कमलेश उपाध्याय, धनसिंह राजपूत, प्रशांत हजारी, शेरू कछवाहा, शशि चौधरी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अजय जाटव, चंदा अहिरवार, राजेश खरे ने भी कहा कि बजट सत्र के बाद हम सभी मंडलम सेक्टर पर शिविर आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी की कथनी करनी को बेनकाब करेगे। पीएन डिम्हा, विजय मिश्रा, राजेश साहू, विनोद सैनी, रागनी जैन, महादेव बड़गैया, पंचमसिंह, कमला अहिरवार, चंदनसिंह, अव्वी बाबा, विनोदसिंह सहित सेवादल की अनेकों साथियों की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button