जून माह 2023 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार मुख्य तिथियां, शुभ पर्व, त्योहार और दिवस
Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
❀꧁ 𝐻𝑎𝑟𝑒 𝐾𝑟𝑖𝑠ℎ𝑛𝑎꧂
🔮 जून माह 2023 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार मुख्य तिथियां, शुभ पर्व, त्योहार और दिवस
🧾 जून का महीना गर्मी के साथ-साथ बहुत सारे त्योहारों और व्रत को भी लेकर आता है। इसी महीने से मानसून की भी शुरुआत होती है। ये महीना गर्मी की बेचैनी और वर्षा की राहत का पर्याय है। इस महीने में कहीं स्कूल खुल जाते हैं तो कहीं पर स्कूल बंद हो जाते हैं। इसी महीने में गुप्त नवरात्रि है तो वहीं इसी महीने में जगन्नाथ रथयात्रा भी प्रारंभ हो रही है। यहा आचार्य श्री गोपी राम आपके लिए लाए हैं जून महीने के त्योहारों और व्रत की लिस्ट, जिसे देखकर आप आसानी से पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।
🤷🏻♀️ जून 2023 के प्रमुख व्रत और त्योहार
🚩 1 जून 2023, गुरुवार: निर्जला एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत
🌝 3 जून 2023, शनिवार: वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
🤴🏻 4 जून 2023, रविवार: कबीर जयंती
🌦️ 5 जून 2023, सोमवार: कबीर जयंती, आषाढ़ मास प्रारंभ
🐁 7 जून 2023, बुधवार: कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
⛄ 9 जून 2023, शुक्रवार: पंचक प्रारंभ
🎱 10 जून 2023, शनिवार: कालाष्टमी
☃️ 13 जून 2023, मंगलवार: पंचक समाप्त
🚩 14 जून 2023, बुधवार: योगिनी एकादशी व्रत
🌞 15 जून 2023, गुरुवार: योगिनी एकादशी व्रत का पारण, सूर्य की मिथुन संक्रांति, प्रदोष व्रत
🔱 16 जून 2023, शुक्रवार: मासिक शिवरात्रि
🌑 17 जून 2023, शनिवार: रोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या
🌚 18 जून 2023, रविवार: आषाढ़ अमावस्या
👣 19 जून 2023, सोमवार: आषाढ़ नवरात्रि (गुप्त नवरात्रि) प्रारंभ, चंद्र दर्शन
🚵🏻♀️ 20 जून 2023, मंगलवार: जगन्नाथ रथयात्रा
🐀 22 जून 2023, गुरुवार: विनायक चतुर्थी
🏇🏻 25 जून 2023, रविवार: भानु सप्तमी का व्रत
☪️ 28 जून 2023, बुधवार: ईद-अल-अज़हा (बकरीद)
🫅🏻 29 जून 2023, गुरुवार: गौरी व्रत प्रारम्भ, देवशयनी एकादशी
🙇🏻♂️ 30 जून 2023, शुक्रवार: देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी
🛌🏻 देवशयनी एकादशी कब है?
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे देवता वर्ष के 6 महीने तक सोते हैं और फिर 6 महीने तक जगे रहते हैं। दरअसल इसके पीछे का रहस्य यह है कि पृथ्वी में जो वर्ष 365 दिन का होता है वही स्वर्ग लोक में एक दिन का हो जाता है। कहने का मतलब यह हुआ कि स्वर्ग लोक का एक दिन पृथ्वी के कुल 365 दिन के बराबर होता है और इसी कारण यहाँ का एक वर्ष वहां के एक दिन के बराबर हो गया।
इसी कारण देवता एक वर्ष में 6 महीने तक सोते हैं और 6 महीने तक जागते हैं लेकिन उनके लिए तो वह आधा दिन ही हुआ। तो 6 महीने तक जागने के बाद अब 6 माह के लिए सोने का समय इसी जून महीने में आ रहा है जिसकी तिथि 29 जून है। इसी दिन को ही हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है जब सभी देवता सो जाते हैं।

