क्राइम
तीतर का शिकार करते दो लोगों को पकड़ा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । वन विभाग के अमले ने दो लोगों को तीतर पक्षी का शिकार करते पकड़ा है जिन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया वन परिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पुरुषोत्तम सराठे और अरविंद पारदी रेंज के पास तीतर पक्षी का शिकार कर रहे हैं इस सूचना पर वन अमले ने उसकी घेराबंदी करके पकड़ लिया उनके तकदीर से दो तीतर को भी जब्त किया गया है ।
वन परिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित पक्षियों का व्यापार या फिर उनको परेशान करता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।


