धार्मिक
दुर्गा मां को लगे छप्पन भोग, घर घर से लेकर महिलाए भोग
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। नगर के कॉलेज रोड पर स्थित मानस भवन के सामने 20 दिसंबर 2023 बुधवार को प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में विराजमान मां दुर्गा के समक्ष छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए ।
मंदिर पुजारी ललित जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि नगर की अलग -अलग कॉलोनी से महिलाएं यह भोग बनाकर लेकर आई जिसमे किसी ने हलवा पुरी तो किसी ने चावल की खीर साबूदाने की खीर बनाई तो किसी महिला द्वारा केला, अनार, सेव, फल, मखाने, काजू, किशमिश, बादाम, गुड पट्टी, लड्डू आदि बनाए इस प्रकार 56 प्रकार के भोग लगाकर मां दुर्गा को प्रसन्न किया। वही मंदिर पुजारी ने महिलाओं की ओर से मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां दुर्गा आप सभी के धन वैभव से भण्डार भरा रखे और माता रानी आप पर हमेशा आशीर्वाद बनाए आपकी जो भी मनोकामना हो वह पूर्ण हो ऐसी मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं।

