मध्य प्रदेश

पुलिस ने औचक निरीक्षण कर की चालानी कार्रवाही

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। 22 दिसंबर शुक्रवार को थाना प्रभारी बरेली सुधीर अर्जरिया के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक आरपी गोहें, प्रधान आरक्षक गोविंदसिंह द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बता दे की राजीव गांधी बस स्टैंड पर लोगों द्वारा बीच सड़क पर यहां वहां-वहां दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन एवं ऑटो चालक अपने तीन पहिया वाहन पार्किंग में खड़ा ना कर बस स्टैंड परिसर में ही खड़े कर देते हैं। साथ ही इन सभी वाहनों के साथ-साथ बसों के फिटनेस और इंश्योरेंस जांच कर बरेली थाना प्रभारी के निर्देशन में औचक निरीक्षण कर नियम विरुद् बस चालक, आटो चालक, मोटर साइकिल चलको को समझाइश देकर‌ चेक कर विभिन्न धाराओं में चालानी कार्रवाही करते हुए कुल 6 वाहन चालकों पर चलानी , कार्रवाही की इस दौरान वाहनों पर चालानी कार्रवाही करते हुए 3300 रूपए वसूले गए तथा कुछ चालकों को नियम विरुद्ध परिचालन न करने की हिदायत दी गई l

Related Articles

Back to top button