मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का हुआ जगह जगह स्वागत, अरुण यादव बोले भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्यवाही हो

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने रायसेन सहित प्रदेश के 14 जिलों में सरकारी अमले द्वारा किसानों को मिलने वाली राशि को अपने खातों में ट्रांसफर करने वाले घोटाले की सीवीआई जांच की मांग की है।
रायसेन से सिलवानी जाते समय कुछ समय गैरतगंज रुके अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा की प्रदेश में पहले भी व्यापम घोटाला छात्रवृति घोटाला हुआ है और अब किसानों की राशि का यह 150 करोड़ से ज्यादा का घोटाला है।
अरुण यादव ने बताया कि इस घोटाले में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कंप्यूटर आपरेटर शामिल हैं जिसकी जांच कर कठोर कार्यवाही इन भ्रष्टाचारियों पर होनी चाहिए।
गैरतगंज पहुंचे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया । अरुण यादव का नंदनीनगर पंचवटी होटल के पास स्वागत उपरांत मिर्जा एहतेशाम बैग के निवास पर पहुंचे अरुण यादव और मध्यप्रदेश कांग्रेस रायसेन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल का जोरदार गाजे बाजे के साथ फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालो में देवेंद्र (कस्वा पटेल), मिर्जा एहतेशाम बैग, संजय राय, अफ़ज़ल बैग, समाहसन, वाजित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button