मध्य प्रदेश

उपयंत्री पर लगा प्रश्नचिन्ह ?, नगर के जनहित कार्यो पर हिला हवाली- पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की दो टूक

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर पालिका परिषद कार्यालय में पदस्थ उपयंत्री नमन श्रीवास्तव की कार्य प्रणाली को लेकर लगा प्रश्न चिन्ह? सिहोरा नगर पालिका के वार्ड प्रतिनिधि सुप्पी बर्मन के द्वारा विगत कुछ दिनो से वार्ड क्रमाक 10 में प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के हितग्राहियो के खातें में भुगतान व वार्ड में विद्युत आपूर्ति समस्या का समाधान करने की को लगातार फोन पर सम्पर्क किया गया । पर इनके द्वारा कोई रुचि न दिखाने व जनप्रतिनिधि से कतराते हुये कोई जवाब न देने के कारण बुधवार को दोपहर मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस के समक्ष प्रस्तुत हुये पूर्व विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप दुबे व वार्ड प्रतिनिधि सुप्पी बर्मन और उपयंत्री नमन श्रीवास्तव की उपस्थित में आम जनता की विभिन्न परेशानियों का समाधान करने की बात को रखा और जल्द से जल्द सभी हितग्राहियो के प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का भुगतान दो दिवस के अन्दर करने की बात कही ।
वही नाराज पूर्व विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप दुबे के द्वारा जब नमन श्रीवास्तव को फोन लगाया गया तो उनका फोन बन्द बता रहा था । वही उपयंत्री के द्वारा अपनी बात को रखते हुये उन्हें संतुष्ठ करना पड़ा । जनप्रतिनिधि नाराज होने के कारण बुधवार को समय से न मिलना न ही समय पर कार्य न करने को लेकर नाराजगी जताई ।
पीड़ित परिवार के सदस्य के द्वारा 6 माह से परेशानी की बात मुख्य नगर पालिका अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की और हाथ जोड़ कर निवेदन भी किया गया ।
पूर्व विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप दुबे ने दो टूक में रखी अपनी मूल बात अगर हम सभी इन समस्याओं को लेकर कार्य करेगें तो आप यहाँ किस लिये हो । आम जनता की परेशानी का हल व समाधान करने की जिम्मेदारी आपकी हैं और आपका रवैया ही गलत है ।इसे सुधारे और सभी कार्य समय पर करने का प्रयास करे । जनप्रतिनिधि को करना पड़ा फिर से कुछ दिन का इन्तजार, जल्द से जल्द कार्य करने की रखी बात।

Related Articles

Back to top button