मध्य प्रदेश

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ने आंगनबाड़ी माता, बहनों के साथ मनाया जन्मदिन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं फुटेरा वार्ड नंबर 4 पार्षद ठाकुर नरेंद्र सिंह चंदेल ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं वार्ड की माताओं-बहनों को मिठाई खिलाई, उनके साथ मिलकर केक काटा साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के सम्मान में उन्हें कुर्सियां प्रदान की। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ठा.नरेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि हमारे देश को विकसित करने में आंगनबाड़ी केंद्रों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है, चाहे चिकित्सा के क्षेत्र में, केंद्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं के क्षेत्र में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। हमारी बहनें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका हमेशा वार्ड वासियों की सेवा में अपना योगदान देती हैं, समय-समय पर उन्हें टीकाकरण, पोलियो जैसी महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं
वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं द्वारा बताया गया कि हमारे वार्ड के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पार्षद ठा. नरेंद्र सिंह चंदेल द्वारा हमेशा सहयोग और समाज में सेवा कार्य के लिए तत्पर रहते हैं वह निरंतर हम लोगों का सहयोग करते हैं ऐसे हमारे प्यारे भाई ठा. नरेंद्र सिंह चंदेल को जन्मदिन पर हम बहने आशीर्वाद देते हैं कि आप हमेशा आगे बढ़े ऊंचाइयों को छुए।कार्यक्रम में किसान मोर्चा से दिलीप चौरसिया, दीनदयाल, नगर मंडल महामंत्री पवन सिंह चंदेल, नंदकुमार रैकवार, दिनेश शर्मा, सुमित ठाकुर, गोलू पटेल, सरदार ठाकुर, लल्लू ठाकुर, कपिल बुधौलिया, दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह, सिद्धांत शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहिनी गौतम, रजनी शर्मा, आंगनवाड़ी सहायिका पुष्पा नामदेव, अर्चना, वार्ड की माताएं बहनें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार दीनदयाल नगर महामंत्री पवन सिंह चंदेल द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button