क्राइममध्य प्रदेश

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के 27 वर्षीय बेटे की दद्दा घाट में डूबने से मौत

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर। पूर्व भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल के इकलौते पुत्र अतुल पटेल का नर्मदा जी के दद्दा घाट में डूबने से मौत हो गई है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय अतुल पटेल आज रविवार की सुबह लगभग 10 बजे के आस पास अपने दोस्तों के साथ नर्मदा जी के दद्दा घाट पर नहाने गया था उसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण नर्मदा के तेज बहाव में बह गया ।
जानकारी के मुताबिक अतुल पटेल से तैरते नहीं बनता था। ग्रामीणों के मदद से लगभग एक घंटे के बाद शव को बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची तिलवारा पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए मेडीकल कॉलेज भिजवाया है।
जब इस संबंध में तिलवारा थाना प्रभारी सरिता बर्मन से बात की तो मेडीकल कॉलेज में व्यस्तता होने की वजह से उक्त घटना की जानकारी देने में असमर्थता जाहिर की।

Related Articles

Back to top button