पर्यावरणमध्य प्रदेश

बिपरजॉय का असर, उठने लगीं तूफानी लहरें, वेयरहाउस की चादर उड़ी, विद्युत पोल टूटे लाखों का नुकसान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । चक्रवाती तूफान का असर बेगमगंज क्षेत्र में दिखाई दिया जहां 13 जून की शाम को चली तेज हवा के कारण कई मकानों के कवेलू चादरें उड़ गई वहीं एक वेयरहाउस की लोहे की चादरें और टीन शेड धराशाई हो गया कई खंभे बिजली के टूट कर गिर गए।
अरब सागर में उठा साल का पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है, इसके 15 जून दोपहर तक गुजरात के कच्छ जिले के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.
13 जून की शाम चक्रवर्ती तूफान का असर मध्यप्रदेश के बेगमगंज में देखने मिला जहां कैशलोन तिगड्डा के पास बने लीलाबाई वेयरहाउस की चादरें उड़ गई। टीन सेड और विद्युत पोल टूट गए। जिससे वेयरहाउस में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वही किसानों की सब्जियों की फसलें और आम की फसल को काफी नुकसान होना बताया जा हैं।
वहीं कई अन्य इलाकों में भी मकानों के कवेलू और चादरे उड़ने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Related Articles

Back to top button