बैडमिंटन प्रतियोगिता : रायसेन को हराकर सिलवानी टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा
गैरतगंज में जिला स्तरीय हलचल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सिलवानी के मुस्तकीम अहमद और विशु सेमीफाइनल मुकाबले में बेगमगंज से गोविंद और शाहिद को लगातार दो सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल मुकाबला रायसेन के जोंटी और सचिन से हुआ जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक गेम जीता उसके बाद फाइनल गेम में सिलवानी ने जीत कर फाइनल मुकाबला जीत लिया ।
इस अवसर पर पुरस्कार वितरण नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, समाजसेवी मुजीब अंसारी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। सिलवानी टीम को प्रथम पुरस्कार ₹11001और ट्राफी प्रदान की गई । जबकि उपविजेता रायसेन को ₹5000 और ट्रॉफी प्रदान की गई। सिलवानी की टीम को बैडमिंटन क्लब के विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, डॉ. आरएस पटेल, दीनानाथ श्रीवास्तव, संजू बनारसी, मोहम्मद तारिक, राकेश राय, टिंकू चौरसिया, डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा और सभी सदस्यों ने बधाई दी।



