पावर टावर हाऊस चढ़ा, नौकरी से निकाले जाने से नाराज, आत्महत्या की कोशिश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। तेजगढ़ नौकरी से निकाले जाने से एक व्यक्ति बिजली कर्मचारी पावर हाउस पर चढ़ गया। जिसे ग्रामीणों बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा एवं बिजली कंपनी कर्मचारियों की मदद से नीचे का उतारा जा सका।विद्युत वितरण केन्द्र हर्रई तेजगढ़ अंतर्गत आने पावर हाउस हिनौती में पदस्थ एक ऑपरेटर मंगलवार की सुबह पावर हाउस पर चढ़ गया। जैसे ही दूसरे बिजली कर्मचारियों ने उसे पावर हाउस पर चढ़ते देखा तो तुरंत ही उसकी जान जाने के लिए बिजली बंद करा दी। बताया जाता है कि प्रहलाद अठ्या नामक कर्मचारी करीब 15 वर्षों से पावर हाउस में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। लेकिन उसे हाल ही में नौकरी से निकाल दिया गया। इससे व्यथित ऑपरेटर पावर हाउस पर चढ़ गया। उसने पावर हाउस पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश भी की हालांकि बिजली न होने के कारण वह इसमें सफल नहीं हो सका ।
टावर पर चढ़े कर्मचारी ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से यहां पर कार्यरत है। जब यहां कोई भी काम नहीं करता था तब से वहां पर काम कर रहा है। 8 घंटे तो ठीक है 24 घंटे तक उसने लगातार ड्यूटी की है। अब अधिकारी न तो वेतन दे रहे हैं और न ही नौकरी पर रख रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि अधिकारी रुपए लेकर दूसरे लोगों की भर्ती कर रहे हैं। इतने वर्षों के बाद अब वह कहां जाए उसे कौन नौकरी पर रखेगा। वहीं सूचना मिलने पर तेजगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक से पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में पावर हाउस प्रभारी अधिकारी मंगलोई का कहना है कि कर्मचारी का आरोप बेबुनियाद है नियम के मुताबिक उसकी उम्र हो चुकी है इसलिए उसे ठेकेदार नेे उसे काम से निकाला है। जिन लोगों को काम पर रखा गया है वह उम्र की सीमा में आते हैं।



