मध्य प्रदेश

मनीष यादव ने बनवार पुलिस चौंकी पद चार्ज संभाला

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । बनवार पुलिस चौकी की कानून व्यवस्था नोहटा थाना से संचालित हो रही थी लेकिन आज हटा थाना से स्थानांतरित होकर आए एएसआई मनीष यादव ने बनवार पुलिस चौकी का चार्ज संभाल लिया है इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए नवागत सहायक उपनिरीक्षक ने कहा चौकी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और जुआ सट्टा अवैध शराब जैसी सामाजिक बुराई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जुआ सट्टा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधी कितना प्रभावशाली क्यों ना हो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button