मध्य प्रदेश

बिजली विभाग के चेकिंग अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा वितरण केन्द्र के अंतर्गत लंबित बकाया विद्युत बिल वसूली, अस्थाई कृषि पंप चेकिंग एवं विद्युत चोरी की जाँच हेतु आज चार विशेष टीमों ने बकायादार उपभोक्ताओं एवं अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने वाले परिसरों की सघन जांच की।
उमरियापान वितरण केंद्र के विभिन्न ग्रामों में जिन कनेक्शनों पर बिल बकाया था और जिन्हें पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, आज उनके विद्युत कनेक्शनों के डिस्कनेक्शन की कार्रवाई की गई । यह कार्रवाई खमरिया, महुदा, मदनपुर, खामा, संकुई, गहरा नाला, मुड़वारी आदि ग्रामों में की गई।
अभियान के दौरान 65 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें से 18 उपभाताओं को मौके पर ही सिंचाई हेतु अस्थाई कनेक्शन प्रदान किए गए। वहीं 5.75 लाख रुपये बकाया वाले विद्युत कनेक्शनों को अस्थाई रूप से विच्छेदित किया गया। साथ ही 19 विद्युत चोरी के प्रकरण दर्ज किए गए।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपनी बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें सिंचाई कार्य अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करे और शासन के कार्यों में सहयोग प्रदान करें, जिससे संभावित कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके ।
कार्रवाई टीम में सहायक अभियंता ढीमरखेड़ा उप संभाग स्वामी यादव, सिलोडी वितरण केंद्र प्रभारी मजहर अली, उमरियापान वितरण केंद्र प्रभारी सौरव दुबे, संभागीय कार्यालय से सुनील मिश्रा, गिरिराज पाण्डेय, आशीष तिवारी के साथ समस्त कर्मचारी मौजूद रहे ।
यह चेकिंग एवं वसूली अभियान कटनी वृत्त के अधीक्षण अभियंता डी.के. चौकीकर एवं दक्षिण संभाग की कार्यपालन अभियंता शैलजा चौहान के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button