मध्य प्रदेश

मिराज डायमिकस कम्पनी के मजदूरों के बीच जिला विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l श्रमिक दिवस पर विशेष रूप से साप्ताहिक पखवाड़ा 01 मई से 7 मई 2023 मजदूरों के मानवाधिकार एवं उनके परिजनों को नालसा सालसा और डालसा संबंधित महत्त्वपूर्ण योजनाओं के तहत लगातार समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को लेकर जिला विधिक साक्षरता शिविर लगाया जा रहा है l इसी संदर्भ में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर आदेशानुसार एवं कटनी जिला सत्र न्यायालय जिला प्रधान न्यायाधीश धरमिनदर सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव नीलेश कुमार जीरेती के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज चंदसोरिया के नेतृत्व में समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी द्वारा लमतरा क्षेत्र मेंं स्थित मिराज डायमिकस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में दूर दराज से आए मजदूर शरणार्थियों के बीच पहुंच कर जिला विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया।
उक्त कार्यक्रम मेंं विशेष रूप से मजदूर भाईयों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित श्रमिक कामगारों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को लेकर जागरूक बनें इसके अलावा अपने आसपास क्षेत्रों में जाकर लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर 15100 पर निशुल्क कॉल कर सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक एसपी सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगों को श्रम विभाग कार्यालय में अपना सत्यापन कराने हेतु प्रेरित किया और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया गया l उक्त कार्यक्रम में विशेष सराहनीय सहयोग लेबर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा, मिराज डायमिकस कंपनी के प्रबंधक विक्रम हल्दकार, एचआर आशीष श्रीवास्तव, एकाउंटेंट सूरज सोनी, प्रशांत अग्रवाल मीडिया प्रभारी, श्यामलाल राजपूत सहित सभी पदाधिकारियों एवं श्रमिक कामगारों भाईयों की गरिमामय उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हुआ l

Related Articles

Back to top button