स्लीमनाबाद स्टेशन में यात्री सुविधा हेतु कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जबलपुर रेल मंडल के स्लीमनाबाद रोड रेलवे स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित यात्री सुविधाओं के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक को प्रेषित ज्ञापन स्लीमनाबाद रोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा l
बहोरीबंद एवं बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को गत रात्रि जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने रेल मंत्रालय को ज्ञापन की सूचना देने के उपरांत जीआरपी एवं आरपीएफ सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया था कोई कोई अनहोनी ना हो इसलिए पूरी फोर्स स्टेशन के आसपास तैनात थी l
ज्ञापन में प्रमुख रूप से ट्रेन क्रमांक 51671-72 इटारसी पैसेंजर एवं 11651-52 सिंगरौली इंटरसिटी 25204- 15206 जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस 11265-11266 जबलपुर अंबिकापुर सहित अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज सहित बंधी फाटक पर फ्लाईओवर बनाए जाने मांग रखी गई है l
बंधी स्लीमनाबाद रेल्वे स्टेशन में रेल्वे स्टेशन मास्टर वर्मा जी को ज्ञापन मे “जिसमे सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस बंधी, महेश दत्त तिवारी , महेंद्र दुबे, मदन सिंह, रामभजन पटेल, शिवदत्त तिवारी, बब्बू तिवारी, सबलू तिवारी, गुड्डू तिवारी, दीपक तिवारी, अभिषेक कुमार दुबे, छोटे तिवारी, अजय पाण्डेय, जितेंद्र सिंह राजपूत, राजा पटेल, राघवेंद्र सिंह, दीनू पाण्डेय, केपी सिंह, गगन प्यासी, मंजीत सिंह, सुभाष चौधरी, गंगा बडगाइयां, विजय साहू, रावेंद्र सिंह, सुन्नू पाण्डेय, धमेंद्र यादव, अमित तिवारी, लकी तिवारी, सौरभ शुक्ला, सुमित तिवारी, बाला बेन, गुड्डू खान, मुबीन खान, मेहबूब खान, गुड्डू गुप्ता, विनोद खरादी, अखिलेश खरादी, रोहित पटेल, अज्जू विश्वकर्मा, सचिन बर्मन, कमला चक्रवर्ती, परशोत्तम चक्रवर्ती, अस्सू रजक, राकेश रजक आदि कार्यकर्ता द्वारा शांति पूर्व ढंग से ज्ञापन दिया गया है l



