मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 35 ने लिए फेरे, 15 ने कहा कुबूल है

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने वर वधुओं को दिया आशीर्वाद
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज जनपद पंचायत प्रांगण में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसमें 50 जोडों के विवाह संपन्न कराए गए। जिसमें 35 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे वही 15 निकाह के बंधन में।
कार्यक्रम के शुरू में जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, एसडीएम सौरभ मिश्रा,जनपद सीईओ आशीष जोशी सहित जनपद सदस्यों पार्षद गणों आदि ने मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का बखान अपने गीतों में किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉलिंग के जरिए वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सफल जीवन की कामना की। और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर की सराहना की।
मुख्य अतिथि ठाकुर रामपालसिंह राजपूत ने कहा कि बेटियों के चेहरे पर मुस्कान ही खुशहाल मध्य प्रदेश की पहचान है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में लगातार हर वर्ष हजारों जोड़े अपना नव दांपत्य जीवन शुरू करते हैं जहां बेटियां सम्मान पूर्वक अपने मायके से विदा होकर अपने ससुराल में प्रवेश करती हैं। जहां एक तरफ कन्याएं सात जन्मों का साथ निभाने के लिए फेरे ले रही हैं वहीं दूसरी ओर निकाह के पवित्र बंधन में बंध कर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाना का वायदा किया जा रहा है। यह हमारे नगर की गंगा जमुनी परंपरा है कि जहां पंडित श्री शास्त्री जी मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं वहीं काजी हाफिज़ सादिक खान कुरान की आयतें पढ़ रहे हैं। मुख्य अतिथि अतिथि ने विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाली सभी 50 कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए 49- 49 हजार रुपए के चेक प्रदान किए।
कार्यक्रम को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, आदि ने भी संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सफल आयोजन के लिए जनपद पंचायत की भूरी भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप सोनी शून्य ने किया आभार प्रदर्शन जनपद सीईओ आशीष जोशी ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button