मध्य प्रदेशराजनीति

युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बोले- मोर्चा गांव-गांव पहुंचकर लगा रहा चौपाल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश व राष्ट्र के आह्वान पर प्रत्येक जिले में युवा मोर्चा की टीम गांव-गांव पहुंचकर युवाओं की चौपाल लगा रही है, जिसमें नए मतदाताओं का सम्मान करने के साथ ही ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया जा रहा है।
गुरुवार को युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री अपनी टीम के साथ दमोह जिले के बटियागढ़ ग्राम पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में मां हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में चौपाल लगाते हुए हाल ही में मतदाता बने नए युवाओं का सम्मान किया। साथ ही युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी समझाया।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जहां 2014 के पूर्व केंद्र सरकार में 2G स्पेक्ट्रम घोटाला, काॅमनवेल्थ घोटाला, काला धन इत्यादि जैसे मुद्दे सुनाई दिया करते थे। वहीं, 2003 से पहले मध्य प्रदेश के लिए टूटी सड़कें, बीमारू राज्य, बिजली पानी की कमी, जैसी बातें आम हुआ करती थी। लेकिन आज राज्य वा केंद्र की भाजपा सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आधारभूत संरचना मजबूत हुई है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार ने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राम मंदिर, 370 जैसे कठिन मसले जहां आसानी से हल हुए हैं। वहीं, भारत ने आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा लिया है।
उन्होंने कहा- आज का युवा ही राष्ट्र निर्माण के सबसे बड़े नियम है। आप कौन ऐसे संगठन यह सरकार के साथ खड़ा रहना है जो युवा नीतियों के साथ ही देश के समृद्ध विकास में अपनी अहम भागीदारी निभा रही है। युवा मोर्चा के पदाधिकारी लगातार अप्रैल अंत तक गांव-गांव जाकर चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच उनका सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराएंगे।जनचौपाल में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पं. नरेन्द्र व्यास, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, मंडल फतेहपुर अध्यक्ष राजावीर चौहान, रिषी पटेल, पूर्व विधायक लखन पटेल, प्रियांक ठाकुर, केलू जैन, सिहेरा सरपंच राहुल सिंह, ब्रिजेन्द्र व्यास, भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button