मध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम सम्पन्न

सिलवानी। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत डाबरी के ग्राम पिपलियाकला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मति हेमलता श्रीवास्तव का पुष्प एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों, माताओं एवं बहनों के साथ संवाद स्थापित करना रहा।
इस अवसर पर सरपंच भूपेंद्र ठाकुर, भाजपा नेता सर्वेश खरे बूथ अध्यक्ष रामरतन लोधी, सतेंद्र जैन, राकेश ठाकुर, महताब लोधी, सुरेंद्र लोधी, गणेश आठिया, अंशुल ठाकुर सहित आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चे, माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button