मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष का सागर में बुंदेली परंपरा से हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बुंदेलखंड की धरती के केंद्रीय स्थल सागर में पधारे अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की के प्रथम सागर नगर आगमन पर उनका चौरसिया समाज ने हाथों हाथ लेते हुए बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया बेमौसम बरसात के बीच मां महलवार देवी मंदिर पुर्वियाउ वार्ड सागर में आयोजित स्वागत समारोह में जिले से बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के लोग अपने लाडले व ऊर्जावान अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की का सम्मान करने सागर पहुंचे, रविवार 30 अप्रैल को अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की दोपहर 11 सागर स्थित मां महलवार देवी मंदिर प्रांगण चौरसिया धर्मशाला में पहुंचे जहां वहां पर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में चौरसिया समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर फूल मालाएं पहनाई शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेट किए तथा गुलाल लगाकर उनका आत्मीय और बुंदेली लोक परंपरा के अनुसार उनका भव्य स्वागत सत्कार बंधन अभिनंदन किया ।
आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए दशरथ चौरसिया बाबा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर अब राष्ट्रीय दायित्व आ गया है जिसे हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर समाज की सेवा करने का मौका मिला है । इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत मेरी नहीं पूरे भारत वर्ष के पूरे चौरसिया समाज की है इसमें सागर जिला सहित मध्य प्रदेश के लोगों ने हमें जो सहयोग व समर्थन प्रदान किया और जीत का सेहरा बांधकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया है उसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा उन्होंने सागर जिले में निवासरत चौरसिया समाज के लोगों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सागर जैसा नाम है वैसा काम है इस सागर में सभी समा जाते हैं अपनी जीत और राष्ट्रीय दायित्व को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें अब समाज के सभी प्रबुद्ध व कर्मठ लोगों से मार्गदर्शन व सहयोग की अपेक्षा है वह अपने तन मन धन से सहयोग कर समाज को ऊंचाइयों पर ले जाएं हमें सामाजिक उत्थान के लिए तेजी से काम करना है चौरसिया समाज अब किसी पार्टी की वोट बैंक नहीं रहेगी पूरे मध्यप्रदेश व भारतवर्ष में फैले करोड़ों की संख्या में चौरसिया समाज का विशाल वोट बैंक है जो राजनीतिक पार्टियों के लिए निर्णायक साबित होता है अब हमारी लड़ाई पार्टियों की सत्ता और संगठन में भागीदारी की भी है जब तक चौरसिया समाज के विधायक सांसद और निगमों में लोग चुनकर नहीं पहुंचेंगे तब तक समाज इस संघर्ष को जारी रखेगा राष्ट्रीय पार्टियों को भी चाहिए कि वह चौरसिया समाज के लोगों को अपनी पार्टी संगठन में उच्च पदों पर स्थान दें जिससे वह जन प्रतिनिधित्व कर चौरसिया समाज को आगे बढ़ा सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया ने अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया समाज के प्रदेश पदाधिकारी रहे श्रीराम चौरसिया पहलवान को राष्ट्रीय संगठन में स्थान देते हुए और उन्हें संगठन मंत्री बनाने की घोषणा की स्वागत समारोह में आगामी सागर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन प्रकाशित होने वाली युवक-युवतियों की सामाजिक वार्षिक पत्रिका सागर संगम आदि पर विचार विमर्श किया गया । समारोह में सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार संगठन को लेकर रखे प्रमुख वक्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की, राष्ट्रीय प्रवक्ता दशरथ चौरसिया बाबाजी, दिनेश चौरसिया छपरा, हरीश चौरसिया गढ़ाकोटा, कुंदनलाल चौरसिया निर्मोही गौरझामर आदि ने अपने अपने सुझाव मंच पर उदगार में व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत हेतु गौरझामर, देवरी, छपरा, शाहपुर सुरखी, रहली, बलेह, बंडा, शाहगढ़, जैसीनगर, सिलवानी आदि स्थानों से चौरसिया समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय सागर मां महलवार देवी मंदिर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button