क्राइम

वन विभाग की टीम पर हमला, कई वनकर्मी घायल, एक गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची थी जंगल
सागौन की सिल्ली और दो मोटर साइकिल जब्त

7 नामजद और 15 से 20 आरोपियों पर मामला दर्ज
सिलवानी। गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर जंगल गई वन विभाग की टीम पर वन अपराधियों ने हमला कर दिया जिससे आधा दर्जन से अधिक वनकर्मियों को चोटें आई है। वन विभाग द्वारा टीम पर हमले की सूचना सिलवानी थाने को दी जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अपराधियों का पीछा करते खान बरेली पहुंची टीम का वन अपराधियों और सहयोगियों का फारेस्ट की टीम से आमना सामना हो गया जिससे लठबाजी और पथराव किया गया। घटना की जानकारी लगते ही वनविभाग के आसपास के वन परिक्षेत्रों का अमला सहित अन्य थानों का बल भी सिलवानी आ गया। वन विभाग द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार होना बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वनपरिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया कि आज दिनांक 18 मई 23 गुरुवार के दोपहर करीबन 3ः30 बजे मुझे वनरक्षक पुरूषोत्तम रजक के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ लोग मोटर साईकिल से आकर जंगल में अवैध कटाई एवं अवैध शिकार के लिए पुरानापानी बीट जमुनिया में घुसे हुए है तो मेरे द्वारा परिक्षेत्र अंतर्गत स्टाफ को निर्देशित किया एवं स्टाफ को साथ लेकर घटना स्थल पर तुरंत उडनदस्ता वाहन व चालक के पहुँचा। मेरे द्वारा टीमे अलग- अलग स्थान पर दबिश हेतु बिठाई गई तभी दो मोटर साईकिल से दो-दो व्यक्ति सार्गौन की लकड़ियां व बोरी में कुछ परिवहन करते हुए दिखाई देने पर मेरे व स्टाफ के द्वारा रोका गया जिसमें से तीन व्यक्ति लकडियां छोड़कर बोरी मे कुछ लेकर भाग गये एवं एक व्यक्ति को मोटर साईकिल व सागौन की लडकी सहित पकड़ लिया जिससे स्टाफ के द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम फरहान पिता गफ्फार निवासी खान बरेली तहसील सिलवानी एवं अन्य तीन भागने वाले व्यक्तियों के नाम फैयाज खां, आनू खान, कैफ खान सभी निवासी खान बरेली टपरा का होना बताया। मौके पर ही फरहान से दो नग सागौन की लडकी जप्त की गई। सहयोग के लिए मेरे द्वारा थाना सिलवानी की पुलिस को खान बरेली तरफ आने के लिए कहा गया। एवं जप्तशुदा सागौन की लकडीयां, मोटरसाईकल व फरहान को वाहन से मय स्टाफ के भागे हुए व्यक्ति फैयाज खां, आनू खान, कैफ खान का पीछा करते हुए खान बरेली पहुँचे तो वहा पर फैयाज खां, आनू खान, कैफ खान व अन्य 15 से 20 लोगो ने एक राय होकर लाठी, डण्डो एवं कुल्हाडी से हमला कर मारपीट करने लगे मारपीट में वनरक्षक हरिनारायण, वनरक्षक गोवर्धन शर्मा, वनरक्षक वृंदावन त्रिपालिया, वनरक्षक पुरूषोत्तम रजक, वनरक्षक अखिलेश रजक एवं वाहन चालक धर्मेन्द्र लोधी एवं अन्य कर्मचारियो को चोटे आई है। मौके पर थाना सिलवानी की पुलिस भी पहुँची गई थी तो यह लोग भाग गये। मुझे स्टाफ के द्वारा बताया कि हमला करने वाले व्यक्तियों में फैयाज खां, आनू खान, कैफ खान के साथ शहजाद, इरशाद, मुमताज अन्य व्यक्ति थे जिन्हे सामने आने पर मेरे व स्टाफ के द्वारा पहचान लिया जाएगा।
इस संबंध में थाना प्रभारी भारतसिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा की रिपोर्ट पर फैयाज खां, आनू खान, कैफ खान के साथ शहजाद, इरशाद, मुमताज, ग्राम खान बरेली एवं अन्य 15 से 20 लोगों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उप वन मंडल अधिकारी प्रदीप रजक का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीम एवं उड़नदस्ता जंगल गया हुआ था जहां पर आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया है, हमले में कई कर्मचारी घायल हुये, जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई है।

Related Articles

Back to top button