मध्य प्रदेश

वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों का उमरियापान प्रवास

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन, नए आजीवन सदस्यों को संगठन से जोड़ा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला कटनी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का शुक्रवार को ढीमरखेड़ा तहसील के उमरियापान में तहसील प्रवास एवं बैठक आयोजित की गई । बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ समाजजनों से संवाद किया गया तथा संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा हुई । इस दौरान कई नए आजीवन सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया ।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर कनकने, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी सुरेश सोनी, जिला अध्यक्ष अरविंद जैन, जिला महामंत्री बृजेश गट्टानी, महिला जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता, महिला जिला उपाध्यक्ष नीता बिचपुरिया तथा जिला उपाध्यक्ष एवं ढीमरखेड़ा तहसील प्रभारी प्रमोद असाटी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर प्रमोद असाटी को वैश्य महासम्मेलन का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने शुभकामनाएं दीं। वहीं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद जैन का ढीमरखेड़ा तहसील में यह प्रथम प्रवास रहा। उन्होंने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ अधिक से अधिक समाजजनों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार और समाजहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया । पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकजुटता और संगठन की सक्रियता से सामाजिक कार्यों को और प्रभावी गति दी जा सकती है ।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, तहसील अध्यक्ष राजेश कटारिया, तहसील उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, महामंत्री विजय सोनी, उमरियापान नगर अध्यक्ष लकी चौरसिया, तहसील युवा अध्यक्ष दिनेश असाटी सहित शिल्पा जैन, बृजेश गडारी, महेश सोनी, हिमांशु चौरसिया, अजय चौरसिया, आनंद कुमार असाटी, सुशील कुमार असाटी, दिलीप कुमार असाटी, ममता असाटी, गीता असाटी, प्रिया असाटी, रिंकू सोनी, सुरेश असाटी, लक्ष्मी गुप्ता, संजय चौरसिया, अजय अग्रवाल, लालू चौरसिया, गणेश सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button