श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन
हनुमान गढ़ी धाम ग्राम मोसाम में, कथा वाचक बाल विदुषी शिवानी शर्मा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोसाम में श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का गुरुवार को भंडारे के साथ समापन हुआ ।
श्रीराम महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ प्रारंभ की गई थी । प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथा का आयोजन किया गया । यज्ञ संचालक श्रीराम दास कोतवाल महाराज हनुमान गढ़ी मोसाम व यज्ञार्चाय- देवी प्रसाद शास्त्री शक्ती धाम ढोडा मझोली की उपस्थिति में किया गया ।
कथा सोपान
25 मई गुरुवार को कलश यात्रा श्रीमद् भागवत महात्म
26 मई शुक्रवार को परीक्षित श्राप व ध्रुव चरित्र
27 मई शनिवार को अजामिल उद्दार, प्रह्लाद चरित्र
28 मई रविवार को श्रीराम/कृष्ण जन्म उत्सव
29 मई 2023 सोमवार को बाल लीला, गोवर्धन पूजा
30 मई मंगलवार को महारास लीला, रूकंमणी विवाह
31 मई बुधवार को सुदामा चरित्र परिक्षित मोक्ष कथा विश्राम, पूर्णहुति, हवन
01जून गुरुवार को कन्या भोजन व विशाल भंडारे के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम के साथ समापन किया हुआ।
वही श्रीमद भागवत कथा वाचक बाल विदुषी शिवानी शर्मा के कथा सुनने पंडाल भक्तियोग में भरा रहा । कृष्ण विवाह में उमड़ा भक्ति का जन सैलाब- ग्राम मोसाम में चल रहे श्रीराम महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा के श्रीकृष्ण विवाह में उमड़ा जन सैलाब भक्ति की शक्ती में डूबा पूरा गांव । गुरुवार को विशाल भंडारे व कन्या भोजन के साथ समापन किया गया।



