क्राइम

पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर को किया गिफ्तार, चोरी की 10 बाइक, कीमती ग्यारह लाख रुपये की जप्त

दोनों आरोपियों के विरुद्ध भोपाल के विभिन्न थानों मे दर्ज हैं अपराधिक प्रकरण
दोनो गिरफ़्तारसुदा आरोपी मूलत: रायसेन जिले के सिलवानी के निवासी हैं

भोपाल ।  पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा वाहन चोरी, लूट व नकबजनी इत्यादि घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए हैं।
उक्त अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 साईं कृष्णा थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 शशांक व सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद, अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना ऐशबाग पुलिस ने शातिर वाहन चोर गैंग गिरफ़्तार कर करीब 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद करने सफलता प्राप्त की है।
वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चतुर्भुज सिंह राठौर के नेत्रत्व में टीम गठित की गई टीम द्वारा बडी मेहनत व लगन से कार्यवाही कर आरोपी माजिद खां पिता सुलेमान खां उम्र 20 साल निवासी बगिया मोहल्ला वार्ड नं. 1 सिलवानी जिला रायसेन एवं पवन पारोचे पिता भगवानदास पारोचे उम्र 22 साल नि-वार्ड नं. 12 नूरपुरा पुलिया के पास सिलवानी जिला रायसेन को गिरफ्तार किया गया जिन से भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी गई कुल 10 मोटर साईकिल जिनकी कीमती लगभग 1100000/ रुपये हैं को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।
घटना का विवरण- दिनांक 30 मई 23 को मुखबिर की सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान सुभाष नगर अण्डर ब्रिज के पास दो लडके एक काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स लेकर खडे दिखाई दिये जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से उक्त लडको को मय मोटर साईकल के घेराबंदी कर पकडा जिनको भरोसे में लेकर हिकमत अमली से नाम पता पूछा तो इनके द्वारा अपना नाम माजिद खां पिता सुलेमान खां उम्र 20 साल निवासी बगिया मोहल्ला वार्ड नं. 01 सिलवानी जिला रायसेन व पवन पारोचे पिता भगवानदास पारोचे उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 12 नूरपुरा पुलिया के पास सिलवानी जिला रायसेन का होना बताया उनके पास मिली मोटर साईकल के संबंध में पुछताछ करनें पर गोल मोल जबाब देने लगे जो आरोपी से तकनीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करनें पर बताया कि हम दोनो ने साथ मिलकर ऐशबाग से घर के सामने खडी मोटर साईकल एचएफ डीलक्स चोरी की थी । 
उक्त मोटर साईकल हीरो एचएफ डीलक्स क्र. MP04 QL4733 थाना हाजा के अप.क्र. 179/23 धारा 379 भादवि में चोरी का मशरुका होना पाया जानें से  मौके पर ही विधिवत् जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व आरोपी माजिद खां व पवन पारोचे को भोपाल के बाहर का निवासी होने पर फरार होने की पूर्ण सम्भावना होने से व पूर्व आपराधिक रिकार्डधारी होने से विधिवत् गिरप्तार किया गया।
        गिरफ्तार सुदा आरोपी माजिद खां एंव पवन पारोचे से पूनः मनोबैज्ञानिक एंव हिकमत अमली एवं तकनीकी तरीके से पूछताछ कि गई जिनसे अपने मेमो में भोपाल शहर के विभिन्न थानों की कुल 10 मोटर साईकिल चोरी कराना बताया जिसे आरोपियो की निशादेही पर थाना ऐशवाग के इस्त.क्र. .01/23 धारा 41 (1-4) जा. फौज /379 भादवि में छुपाये गये स्थानो से विधिवत् जप्त किया गया है । 
गिरफ्तारी आरोपी- माजिद खां पिता सुलेमान खां उम्र 20 साल निवासी बगिया मोहल्ला वार्ड नं.01 सिलवानी जिला रायसेन एवं पवन पारोचे पिता भगवानदास पारोचे उम्र 22 साल नि-वार्ड नं. 12 नूरपुरा पुलिया के पास सिलवानी जिला रायसेन।
जप्त मशरुकाः—
क्र. मोटरसाइकल का प्रकार , गाडी नम्बर , थाना 
1- स्पेलेण्डर MP-35 MC-9737 थाना ऐशवाग 
2- स्पेलेण्डर MP-04 QT-3319 थाना ऐशवाग 
3- हीरो एच एफ डीलक्स   MP04 QL4733 थाना ऐशवाग 
4- स्पेलेण्डर MP-04 QU-0951 बजरिया 
5- स्पेलेण्डर  MP-04 MZ-3701 बजरिया 
6- स्पेलेण्डर  MP-04 QG-3282 बजरिया 
7- स्पेलेण्डर 3 MP-04 QT-7270 निशातपुरा 
8- पल्सर MP-09 NV-7964 गोविन्दपुरा 
9- पेशन प्रो MP-04 MM-5723 अशोका गार्डन
10-  स्पेलेण्डर प्रो. MP-04 DM-2755 शाहजहानाबाद।
धरपकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक चतुर्भुज राठौर, सउनि अनिल कुमार , सउनि बाबूजी माथुर, प्र.आर. लोकेन्द्र, प्र.आर. अजय शर्मा, प्र.आर. संतोष मंदरे, प्र.आर. राजीव रघुवंशी,  आर. फिरोज ,आर. राधेश्याम म.आर.  रमा शर्मा , आर.  पुष्पेन्द्र भदौरिया, आर. विशव प्रताप भदौरिया ।
आपराधिक रिकार्ड-
नाम आरोपी , माजिद खान पिता सुलेमान खान उम्र 18 साल 03 माह नि. बगिया मोहल्ला सिलवानी थाना सिलवानी जिला रायसेन
क्र., अप. क्र.,    धारा,    थाना
1- 181/22 379 भादवि. ऐशबाग
2- 151/19 45, 380 भादवि थाना सिलवानी रायसेन
3- 179/23  379 भादवि ऐशबाग
4- 68/23 379 भादवि गोविन्दपुरा
5- 184/23 379 भादवि अशोका गार्डन
6- 597/21 379 भादवि शहजानाबाद
7-  83/23 379 भादवि स्टेशन बजरिया
8- 124/23 379 भादवि स्टेशन बजरिया
9-114/23 379 भादवि स्टेशन बजरिया
10- 987/22 379 भादवि निशातपुरा
11- 116/23 379 भादवि ऐशबाग
12- 87/23 379 भादवि ऐशबाग
2 पवन पारोचे पिता भगवानदास पारोचे उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 12 नूरपुरा पुलिया के पास सिलवानी जिला रायसेन
.क्र  अप.क्र,     धारा    थाना 
1- 179/23   379 भादवि ऐशबाग
2- 68/23 379 भादवि गोविन्दपुरा
3- 184/23 379 भादवि अशोका गार्डन
4- 597/21 379 भादवि शहजानाबाद
5- 83/23 379 भादवि स्टेशन बजरिया
6- 124/23 379 भादवि स्टेशन बजरिया
7- 114/23 379 भादवि स्टेशन बजरिया
8- 987/22 379 भादवि निशातपुरा
9- 116/23 379 भादवि ऐशबाग
10- 87/23 379 भादवि ऐशबाग

Related Articles

Back to top button