संविधान बचाव अभियान अंतर्गत हुई जनसभा
रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । सोमवार को बस स्टेंड परिसर में संविधान बचाव मंच राजेश अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष अहिरवार संघ के तत्वावधान में जनसभा आयोजित की गई । इस में संविधान बचाव मंच के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अनेक नेता शामिल हुए । वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
नगर के बस स्टेंड परिसर में सोमवार को दोपहर भर चिलचिलाती गर्मी में संविधान बचाव मंच के बेनर तले जनसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने कहा आज संविधान मिटाने की लगातार कोशिश चल रही है तथा लोगों को जाती धर्म के आधार पर बांट दिया गया है आपस मे नफरत पैदा कर दी गई है भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है कानून नाम नहीं रहा बहनों के भाई मामा कहलाने वाले मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बहनों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है पुलिस थानों में बिना पैसे के रिपोर्ट नहीं लिखी जाती तथा मंहगाई चरम पर पहुंच गई है। सरकार की बागडोर अमीर लोगों के हाथों सौंपने की कवायद जोरशोर से जारी है अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार ने लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर दिया है। कालाधन वापस लाने के नाम पर आम जनता पर नोटबंदी का खेल भारतीय करेंसी के साथ खेलना शुरू कर दिया गया है जीएसटी लागू कर व्यापारियों के धंधे चौपट कर दिये । विकास के नाम पर दिखावा किया जा रहा है भ्रष्टाचार चरम पर नीचे से ऊपर तक पहुंच गया है विकास के नाम पर सरकार की लाखो करोड़ो रुपए की राशि को चूना लगाया जा रहा है इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है आज समय आ गया है हमें संविधान को बचाने आगे आना पड़ेगा तथा संविधान की रक्षा के लिए हमें प्रयास करना पडेगे भाजपा शासित राज्यों में गैस साढ़े ग्यारह सौ रुपए है जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में यही गैस पांच सौ रुपए में दी जा रही है किसानों के साथ धोखा दिया जा रहा है मजदूर वर्ग परेशान हैं भाजपा ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया।
संविधान बचाव अभियान मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बोरसे, राजेश अहिरवार अहिरवार संघ प्रदेश अध्यक्ष भोपाल के तत्वाधान में संविधान बचाव मंच के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार, रायसेन ब्लाक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, ब्लाक अध्यक्ष आशीष राजपूत, सेवा दल ब्लाक अध्यक्ष ऋषभकुमार जैन, शकील पटेल आदि उपस्थित थे।



