मध्य प्रदेश

सर्पदंश से युवक की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम

सिलवानी । सोमवार को नगर के 14 पूरन काका कॉलोनी, मां शारदा कॉलेज रोड निवासी राजा साहू का खेत में काम करने के दौरान सर्प ने काट लिया जिससे तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 14 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि स्वर्गीय पूरन साहू काका के सुपुत्र राजा साहू उम्र 30 साल खेत पर काम कर रहे थे। काम के दौरान सर्प ने काट लिया जिससे तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया । जिसका अंतिम संस्कार देर शाम को नगर के वार्ड 6 गांधीनगर मुक्तिधाम में किया गया।
सिलवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
मृतक के एक भाई और चार बहिन है। दो बहिनों की शादी हो गई। वही मृतक राजा साहू की तीन वर्षीय पुत्री और 15 का बालक है। मृतक की पत्नि, बच्चो और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।।

Related Articles

Back to top button