मध्य प्रदेश

स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत तहसीलदार ने कन्या माध्यमिक शाला में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दिया मार्गदर्शन

पढ़ाई से बच्चों के भविष्य का होता है निर्माण : डॉ अवंतिका
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । शिक्षा विभाग द्वारा निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में जोर दिया जा रहा है इस सत्र में टीकमगढ़ जिले में स्कूल चले हम अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है इसी को लेकर टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार पलेरा तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी नगर के शासकीय माध्यमिक शाला स्कूल में पहुंची जहां स्कूल चले हम अभियान में छात्र छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। तहसीलदार ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक की छात्राओं का परिचय लेते हुए प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया और साथ ही अपने साथ पढ़ने वालों को भी स्कूल लाने के लिए जागरूक किया छात्राओं का उत्साह बढ़ते हुए तहसीलदार ने पुस्तकें व पेन वितरित किए बच्चों से उनकी समस्याएं एवं समाधान पर चर्चा की गई बच्चों को नियमित शाला आने एवं निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया तहसीलदार ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है अभिभावक शिक्षक और हम सभी को मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर प्राचार्य पी.एल. अहिरवार, छाया साहू, बी.डी. अहिरवार, इकबाल खान, इंद्रपाल सिंह, मोहन अहिरवार, बनमली अहिरवार, राजकुमार यादव, किरण सोनी, वैभव , नवीन, आशु रावत, विनीता बरसैयां, पन्नालाल, रमन राजेंद्र सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button