मध्य प्रदेश

एसडीएम हर्षल चौधरी ने सिविल हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

सिलवानी। एसडीएम हर्षल चौधरी ने बुधवार को सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा बीएमओ डॉ. आर एस पटेल को स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने अस्पताल की ओपीडी, एक्स-रे रूम सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
एसडीएम हर्षल चौधरी ने संबंधित अधिकारियों और स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए।

Related Articles

Back to top button