मध्य प्रदेश

सड़क तो बनी पटरी नाली नहीं बनाने से समस्या जस की तस, आवागमन में आ रही है बाधाएं

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 घोसी पट्टी से लेकर गौरझामर नगर होते हुए हाथा गुगवारा सिलारपुर से चरगुआ चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को मिलाने वाला बाईपास मार्ग का पिछले दिनों मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से डामरीकरण का काम कराया गया है लेकिन यहां सबसे बड़ी बात तो यह है कि ठेकेदार द्वारा सड़क तो बना दी गई लेकिन सड़क किनारे दोनों तरफ पटरी का निर्माण और दोनों तरफ नालियों का निर्माण नहीं किया गया है जिससे समस्या का समाधान तो नहीं हो सका सड़क की ऊंचाई बढ़ने से बिना पटरी के
वाहनों को खड़ा करने में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पटरी के अभाव में वाहनों के पलटने की संभावनाएं बढ़ गई है सबसे ज्यादा परेशानी तिपहिया वाहनों को बनी है जो कि सड़क से नीचे अपना वाहन उतारने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क तो बना दी लेकिन सड़क के दोनों तरफ ना पटरी बनाई और ना ही पक्की नालियां जिससे बरसात का पानी नालियों की माध्यम से सड़क से हटाया जा सके शासन इस ओर शीघ ध्यान दें जिससे बरसात पूर्व पटरियों और नालियों का निर्माण हो सके।

Related Articles

Back to top button