मध्य प्रदेश

सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर मिलेंगे 5 लाख रूपए : भूपेंद्र सिंह

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

सागर । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर अब उनके परिजन को 5 लाख रूपए की बीमा राशि मिलेगी। अभी इन्हें 2 लाख रूपए मिलते हैं। गौरतलब है कि नगरीय निकायों में नियमित वेतनमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को वर्तमान में सामान्य मृत्यु पर एक लाख रूपए और दुर्घटनाजनित मृत्यु पर 2 लाख रूपए की बीमा राशि मिलती है।
मिलेगा राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ:-
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों में एक जनवरी, 2005 के बाद नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों को शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की तरह राष्ट्रीय पेंशन योजना में मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान (ग्रेच्युटी) के लाभ मिलेंगे। भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button