नौगांव मार्ग पर एमपीआरडीसी द्वारा किया जा रहा सड़क मरम्मत का कार्य

लोगों को सुलभ आवागमन के लिए दुरुस्त कराई जा रही सड़के
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा वर्षा ऋतु में आम नागरिकों को सुलभ एवं सुगम यात्रा हेतु सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है निगम के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है निगम के समस्त मैदानी अधिकारी अपने-अपने आवंटित मार्गों पर मरम्मत का कार्य कर रहे हैं संभाग स्तर के मुख्यालय स्तर तक के अधिकारी मार्गों की सतत निगरानी कर रहे हैं एवं वर्षा ऋतु में गड्ढे भरने एवं साफ सफाई करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा 22 वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित का निगम के 13 संभागों में नियुक्त किया गया है नियुक्त अधिकारियों में पांच अधिकारी मुख्य अभियंता स्तर के एवं पांच अधिकारी महाप्रबंधक स्तर के एवं शेष अधिकारी संभागीय स्तर के है पलेरा बेला टोल प्लाजा मैनेजर मुकेश मांझी ने बताया की टीकमगढ़ पलेरा नौगांव मार्ग पर सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जा रहा है इस संबंध में रिपोर्ट 27 अगस्त तक प्रबंधक संचालक को प्रस्तुत की जाएगी सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य वर्षा ऋतु उपरांत माह अक्टूबर से प्रारंभ किया जाता है यह पहला मौका है कि एमपीआरडीसी द्वारा वर्षा ऋतु में भी सड़कों की मरम्मत पेच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है निगम द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य एक अभियान के रूप में किया जा रहा है इस पहल से क्षेत्र की जनता एवं आम नागरिकों को सुगम एवं सुलभ यात्रा उपलब्ध हो सके स्थानीय लोगों ने एवं राहगीरों ने इसकी प्रशंसा की है इससे पहले भी एमपीआरडीसी के सड़कों के दोनों तरफ अतिक्रमणों को हटवाया था।



