मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चो को किया सम्मानित

बम्होरी । शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे सभी कक्षाओं के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण भैया बहिनों का माता पिता के साथ प्रवीण्य प्रमाण पत्र प्रदान कर भैया बहिनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राजपूत अध्यक्ष भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन, लक्ष्मीनारायण आचार्य संयोजक सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी, लक्ष्मीनारायण लोधी संयोजक मंडल सदस्य, प्रेमनारायण लोधी प्रधानाचार्य, गोपालदास प्रजापति वरिष्ठ आचार्य एवम समस्त आचार्य परिवार, अभिभावक व भैया बहिन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। एवम सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार, चरित्र निर्माण , राष्ट्र भक्ति की शिक्षा प्रदान की जाती है । इसलिए भैया बहिन हर क्षेत्र में अग्रणी रहते है।

Related Articles

Back to top button