मध्य प्रदेश

स्वच्छता अभियान चरम पर शौचालय में डले ताले

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । नगर परिषद वैसे तो पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार हैं लेकिन आठ माह बाद भी नगर की दुर्गति पर लगाम नहीं लग रही।
स्वच्छता अभियान में हो रही रश्म अदायगी।
केन्द्र सरकार व मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 25 मार्च से 30 मई तक चलना हैं और इसके लिए नगर परिषद ने कल स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए पूरी परिषद के कर्मचारियों ने शपथ ली थी। लेकिन यह भी महज फोटो सेशन की खानापूर्ति भर नजर आ रही हैं।
शौचालय में डले ताले
शनिवार की दोपहर को जब हम लघुशंका के लिए शौचालय गये तो वहाँ महिलाओं के लिए बने शौचालय के गेट पर ताले डले मिले । जब हमने मुख्य नगर परिषद अधिकारी को फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया । जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि शौचालय की आज ही साफ सफाई हुई हैं और गंदा न हो जाए इसलिए ताला जड़ दिया होगा ।
दो दिन से बिजली गोल
सुलभ शौचालय के सफाईकर्मी ने बताया कल दोपहर से ही यात्री प्रतिक्षालय के साथ ही सुलभ शौचालय की बिजली गोल हैं जिसके कारण शौचालय के भीतर अंधेरा छा गया मेनें नगर परिषद के श्रीनिवासन तिवारी को इसकी जानकारी दी उन्होंने कहा कि हो जायेगा चिंता मत करो । लेकिन बिजली न होने से शौचालय में पानी नहीं हैं इसलिए में शौचालय बंद कर बिजली दफ्तर गया था वहाँ भी कोई नहीं मिला ।
यह कैसा स्वच्छता अभियान।
शहर में जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अपने व्यक्तिगत जीवन में मस्त हैं और नगर परिषद के अधिकारी मोटा कमीशन कैसे हासिल किया जाए इसी उधेड़बुन में लगे हुए हैं । ऐसे में स्वच्छता अभियान भी इनके भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया। जब सुलभ शौचालय ही अंधकार में हैं तो नगर में यह कहावत चरितार्थ हो रही हैं कि अंधेरी नगरी चौपट राजा ।

Related Articles

Back to top button