मध्य प्रदेश

स्वागत लॉज में चाकूबाजी, युवक पर ताबड़तोड़ हमला

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रात करीब 12 बजे स्वागत लॉज में खाना खाने को लेकर हुए विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, निमिष उर्फ छुटकी शर्मा खाना खाने लॉज पहुंचे थे।
समय अधिक होने के कारण लॉज मालिक ने खाना देने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने। बताया जा रहा है कि लॉज के बाहर गाड़ी में शराब पीने के बाद खाना खाने पहुंचे और खाने के स्वाद को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि छुटकी शर्मा कथित तौर पर किचन से चाकू उठाकर लाए और राकेश नेमा उर्फ कल्लू नेमा पर हमला कर दिया।
हमले में कल्लू नेमा के सिर, माथे, गले और हाथ पर करीब पांच जगह गहरे घाव लगे। ज्यादा खून निकलने से वह मौके पर गिर पड़े।
चीख-पुकार सुनकर भाई जगदीश नेमा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया।
परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत को देखते हुए रायसेन रेफर किया गया।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button