मध्य प्रदेश

हस्तलिखित पत्रिका प्रयासपथ का विमोचन हुआ

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी । भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बम्हौरी मेआचार्य परिवार व भैया बहिनो द्वारा हस्तलिखित पत्रिका प्रयासपथ का निर्माण किया गया है। जिसका विमोचन भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिला प्रमुख उत्तम सिंह कुशवाह, सदस्य लक्ष्मीनारायण आचार्य व विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी एवं विद्यालय के संयोजक मंडल के सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता, डॉक्टर लक्ष्मीनारायण लोधी, नरेश श्रीवास्तव आशीष सोनीआदि के कर कमलों द्वारा विमोचन किया गया। एवं विद्यालय परिवार व भैया बहिनो का उत्साह वर्धन किया।

Related Articles

Back to top button