अंकिता बर्मन ने किया सिलौंडी क्षेत्र नाम रोशन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिलौंडी की सरपंच पंचो संतोष कुमार बर्मन की पुत्री अंकिता बर्मन का मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद पर चयन हुआ । अंकिता बर्मन बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र होनहार छात्रा रही है। वर्तमान में जबलपुर में सरकारी विभाग में रसायन पद के कार्यरत है। अंकिता बर्मन के मुख्य नगर पालिका के चयन की खबर लगाते ही सिलौंडी क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र के लोग लगातार फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उनके परिजनों को बधाइयां दे रहे है। अंकिता बर्मन के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद पर चयन होने पर जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुशील राय, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, पूर्व सरपंच डॉ मनमोहन राय, उपसरपंच राहुल राय, पूर्व उपसरपंच प्रहलाद सेन, कमलेश काछी, बालमुकुंद चौबे सहित समस्त क्षेत्र वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



